राष्ट्रनायक न्यूज।
सीतापुर (यूपी)। यूपी के सीतापुर में एक ढाबा चलाने वाले चार भईयों में से एक को बदमाश द्वारा गोली मार दी गई। बताया गया है कि अपराधी का टारगेट दूसरा भाई था। लेकिन उसने गोली ढाबा संचालन करने वाले अल्ताफ को गोली मार दी। घायल अल्ताफ की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल से बेहतर इलाज हेतु लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद पुलिस ने त्वरित सक्रियता दिखाते हुए बदमाश को पकड़ लिया। घटना के बाद अपराधी लखनऊ भाग रहा था। तभी पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। घायल बदमाश सलमान शहर कोतवाली इलाके का रहने वाला बताया गया है। वहीं घायल बदमाश सलमान का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या