राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना पॉजिटिव, पटना एम्स आइसोलेशेन वार्ड में भर्ती
पटना। कोरोना वायरस यानी कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव से आम से लेकर खास तक परेशान है। दिन-प्रतिदिन कोरोना वायरस के मरीजों में लगातार वृद्ध हो रही है। इस बीच बुधवार को सूचना मिली कि राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह भी कोरोना की चपेट में आए हैं। सूत्रों के अनुसार पटना एम्स में भर्ती रघुवंश प्रसाद सिंह को प्रारंभिक जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रघुवंश प्रसाद सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि कर दी है। मंगवालर रात्रि सांस लेने में तकलीफ के बाद राजद नेता रघुवंश प्रसाद को पटना के एम्स में भर्ती कराया गया है। जांच के दौरान डॉक्टर्स ने पाया कि रघुवंश प्रसाद निमोनिया से भी पीडि़त हैं। जिसके बाद, उन्हें पटना एम्स के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। देश में कोरोना की महामारी और कोरोना संक्रमण से मिलते जुलते लक्षणों को देखते हुए रघुवंश प्रसाद सिंह का सैंपल कोरोना जांच के लिए मंगलवार देर रात्रि भेजा गया था।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग