राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना: उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि सरकार की कोशिश है कि हर अवसर का इस्तेमाल बिहार के पारंपरिक उद्योगों से लेकर सभी तरह के उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किया जाय। रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शनी-सह-बिक्री केंद्र खुलने से न सिर्फ बिहार के हस्तशिल्प, खादी एवं हस्तकरघा उत्पाद का प्रचार-प्रसार होगा बल्कि इस उद्यम से जुड़े कारीगरों एवं बुनकरों की आमदनी में भी वृद्धि होगी। शनिवार को बिहार के 5 रेलवे स्टेशनों पटना, गया, दरभंगा, भागलपुर और मुजफ्फरपुर जंक्शन पर हस्तशिल्प, खादी एवं हस्तकरघा उत्पाद की अस्थायी प्रदर्शनी-सह-बिक्री केंद्र का शुभारंभ करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ को ह्यआजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत देश के कुल 75 रेलवे स्टेशनों पर आत्मनिर्भर भारत के बैनर तले अस्थायी प्रदर्शनीझ्रसहझ्रबिक्री स्टॉल लगाने का निर्णय लिया गया। पटना और दरभंगा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्थापित स्टॉल का संचालन उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान और खादी ग्रामोद्योग आयोग तो गया, भागलपुर व मुजफ्फरपुर जंक्शन पर स्थापित स्टॉल का संचालन बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के द्वारा किया जा रहा है। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने शनिवार को दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान बिहार के हस्तशिल्प, खादी एवं हस्तकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी सह बिकी केंद्र खोलने के लिए अन्य राज्यों में रेलवे स्टेशनों पर नि:शुल्क जगह उपलब्ध कराने की गुजारिश की।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन