राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना। पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में देश पूरी तरह सुरक्षित और आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर है। भारत का सिर वैश्विक पटल पर ऊंचा है, क्योंकि हमने आवश्यकता पड़ने पर सबकी मदद की है। शनिवार को जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर 14 अगस्त को बिहार सहित पूरे देश ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर देश के लिए जान देने वाले वीरों को याद किया गया। 14 अगस्त हर बार हमें एकजुट रहकर अखंड भारत के लिए प्रेरित करता रहेगा।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन